रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Mar 07, 2026 06:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
Ayodhya News - भेलसर में शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय 43 वर्षीय मिश्रीलाल यादव ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रुदौली और गौरियामऊ रेलवे स्टेशन के बीच हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भेलसर। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह भोर में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान कोतवाली रूदौली क्षेत्र स्थित अहिरन पुरवा के मजरे गौरियामऊ निवासी 43 वर्षीय मिश्रीलाल यादव पुत्र रामनरेश यादव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह हादसा रुदौली और गौरियामऊ रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार सुबह भोर में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रुदौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


