एफसीआई डिपो के पास ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
Ayodhya News - अयोध्या के गद्दोपुर एफसीआई डिपो पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने अव्यवस्था को हादसे का कारण बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद के कैंट थाना क्षेत्र स्थित गद्दोपुर एफसीआई डिपो पास मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। यहां एक ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे का विवरण
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बारून चौकी अंतर्गत पहुपीपुर गांव की रहने वाली नसीमा पत्नी शमीम खां अपने बेटे के साथ किसी कार्य से बाइक पर जा रही थी। इसी दौरान एफसीआई कार्यालय के पास एक ट्रक का पहिया उसके उपर चढ़ गया। जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसका बेटा बाल-बाल बच गया।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए एफसीआई गेट के बाहर फैली अव्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है, लोगों का आरोप है कि रोजाना बड़ी संख्या में ट्रक सड़क किनारे और गेट के सामने बेतरतीब ढंग से खड़े कर दिए जाते हैं। जिसके कारण यहां लगातार जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है।
पुलिस की कार्रवाई
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष कैंट संदीप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। ट्रक के पिछले चक्के के नीचे आ महिला गई थी। उसका बेटा सुरक्षित है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


