सरयू नदी में नहाते समय डूबे तीनों किशोरों का शव बरामद

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र में तीन किशोर शनिवार को सरयू नदी में डूब गए। बचाने के प्रयास में तीनों किशोर नदी की धारा में बह गए। पुलिस और एसडीआरएफ ने रात भर तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रविवार को तीनों के शव बरामद कर लिए गए और पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।

सरयू नदी में नहाते समय डूबे तीनों किशोरों का शव बरामद

सोहावल,(अयोध्या) संवाददाता। अयोध्या जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तहसीनपुर के पास नदी में नहाते समय तीन किशोर शनिवार को डूब गए थे। इसके बाद पुलिस ने देर रात करीब दस बजे तक नदी में एसडीआरएफ की टीम,गोताखोरों की मदत से जाल डालकर तीनों किशोरों की तलाश करवाई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रविवार को दोपहर बाद तक नदी से एक-एक करके तीनों किशोरों के शवों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। शनिवार की शाम ग्राम तहसीनपुर निवासी 17 वर्षीय सत्यम पांडेय पुत्र विनय पांडेय, 14 वर्षीय मानस पांडेय पुत्र कृपाशंकर पांडेय,19 वर्षीय अमित पांडेय उर्फ राज पांडेय पुत्र अमर बहादुर पांडेय अपने रिश्तेदार जिला गोंडा निवासी 16 वर्षीय ध्रुव पांडेय पुत्र संदीप पांडेय व 19 वर्षीय अभिषेक पांडेय उर्फ अंश पांडेय पुत्र गुड्डू पांडेय गांव के करीब सरयू नदी तट पर नहाने चले गए।

इस दौरान दो किशोर अंश पांडेय व ध्रुव पांडेय स्नान कर नदी से बाहर निकल आए। मानस पांडेय नदी में नहाते समय डूबने लगा। जिसे बचाने के चक्कर में अमित उर्फ राज व सत्यम पांडेय दोनों नदी में कूदकर बचाने का प्रयास किया। लेकिन देखते ही देखते तीनों किशोर नदी की धारा में बहकर डूब गए। देर रात दस बजे तक तीनों किशोरों की तलाश करवाई गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद रविवार को सुबह से पुलिस एसडीआरएफ की टीम के साथ नदी में किशोरों की तलाश में जुटी। तो सबसे पहले सरयू नदी से लगभग एक बजे सत्यम पांडेय का शव बरामद हुआ। इसके बाद अमित पांडेय का डेढ़ बजे के करीब का शव मिला। दोपहर करीब डेढ़ बजे मानस पांडेय का शव मिला। थाना प्रभारी लालचंद्र सरोज ने बताया कि नदी में डूबे तीनों किशोरों का शव बरामद कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।