सरयू नदी में नहाते समय तीन किशोर डूबे,तलाश जारी

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

सोहावल के तहसीनपुर के पास नदी में नहाते समय एक ही परिवार के तीन किशोर डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। किशोरों की तलाश के लिए गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद मांगी गई, लेकिन शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। परिवार के लोग एसडीआरएफ से मदद की मांग कर रहे हैं।

 सरयू नदी में नहाते समय तीन किशोर डूबे,तलाश जारी

सोहावल, संवाददाता। रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तहसीनपुर के पास नदी में नहाते समय तीन किशोर डूब गए। एक ही परिवार से तीन किशोरों के डूबने पर क्षेत्र में हड़कंप पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जबकि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग सरयू घाट पर पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर एवं स्टीमर की सहायता से देर शाम तक नदी के गहरे पानी में किशोरों की तलाश करती रही। लेकिन शाम तक किशोरों का कोई सुराग नहीं मिला। घटना करीब साढ़े पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है। शनिवार साढ़े पांच बजे ग्राम तहसीनपुर निवासी 17 वर्षीय सत्यम पांडेय पुत्र विनय पांडेय, 14 वर्षीय मानस पांडेय पुत्र कृपाशंकर पांडेय,19 वर्षीय अमित पांडेय उर्फ राज पांडेय पुत्र अमर बहादुर पांडेय अपने रिश्तेदार जिला गोंडा निवासी 16 वर्षीय ध्रुव पांडेय पुत्र संदीप पांडेय व 19 वर्षीय अभिषेक पांडेय उर्फ अंश पांडेय पुत्र गुड्डू पांडेय गांव के करीब सरयू नदी तट पर नहाने चले गए। इस दौरान दो किशोर अंश पांडेय व ध्रुव पांडेय स्नान कर नदी से बाहर निकल आए। मानस पांडेय नदी में नहाते समय डूबने लगा। जिसे बचाने के चक्कर में अमित उर्फ राज व सत्यम पांडेय दोनों नदी में कूद गए और बचाने का प्रयास किया। लेकिन देखते ही देखते तीनों किशोर नदी की धारा में बह गए。

घटनास्थल पर बचाव कार्य

थोड़ी ही देर में तीनों आंखों से ओझल हो गए। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी लालचंद्र सरोज ने स्थानीय गोताखोर के साथ स्टीमर की मदत से किशोरो की नदी में तलाश करवाई। इस दौरान एसडीएम सोहावल सविता राजपूत, तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह,नायब तहसीलदार रेशु जैन ने भी मौके पर पहुंचकर स्थित का जायजा लिया।

एसडीआरएफ की मदद की मांग

एसडीएम ने जिला मुख्यालय पर संपर्क कर एसडीआरएफ टीम मंगवाने का प्रयास किया। लेकिन देर शाम तक न तो एसडीआरएफ टीम पहुंची और न ही किशोरों का कोई सुराग मिला। इस दौरान नदी के किनारे प्रकाश व्यवस्था को लेकर जनरेटर मंगाया गया। नदी के किनारे रोशनी के लिए हाई लोजन भी लगाया गया। लेकिन खबर लिखे जाने तक किशोरों की तलाश नहीं हो पाई। अलबत्ता किशोरों के परिजन जल्द एसडीआरएफ टीम मंगवाकर नदी में डूबे किशोरों की जल्द तलाश की मांग करते रहे। जबकि देर शाम मौके पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी व सीओ सादर अरविंद सोनकर भी पहुंचे और स्टीमर पर चढ़कर नदी में किशोरों की तलाश करते दिखाई पड़े।

अमित की हालात

हफ्ते भर पहले मुंबई से आया था अमित

सोहावल, संवाददाता।

शनिवार की शाम नदी में डूबे तीनों युवक एक ही परिवार के बताए जा रहे है। किशोरों के चचेरे भाई जनार्दन पांडेय ने बताया कि मानस पांडेय कक्षा 7 का छात्र है। जबकि सत्यम पांडेय कक्षा 11 का छात्र है। अमित पांडेय उर्फ राज मुंबई में रहता है और क्रिकेट खेलने का शौकीन है। सप्ताह भर पहले अपने घर आया था। जनार्दन पांडेय ने बताया कि तीनों किशोर पहले तहसीनपुर चौराहे पर ठंडा पिया। इसके बाद नदी में नहाने निकल पड़े। उन्होंने बताया कि यह सभी किशोर नदी की तरफ कभी नहीं आते थे। नदी में डूबे मानस पांडेय व सत्यम पांडेय की दो - दो बहनें हैं। जबकि अमित उर्फ राज माता पिता की इकलौती संतान है। ध्रुव और अंश रिश्तेदार है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किस थाना क्षेत्र में यह घटना हुई?
यह घटना रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तहसीनपुर के पास हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।