तालाब में नहाने गई दो सगी बहनों की डूब कर मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - कुमारगंज के डूंडी अमानीगंज गांव में शुक्रवार को दो बहनों नैनी (5 वर्ष) और सुनैनी (8 वर्ष) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

तालाब में नहाने गई दो सगी बहनों की डूब कर मौत

कुमारगंज। जनपद के खण्डासा थाना क्षेत्र अंतर्गत डूंडी अमानीगंज गांव में शुक्रवार को हादसे में दो सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी बब्लू रैदास की पुत्रियां नैनी (5 वर्ष) और सुनैनी (8 वर्ष) दोपहर करीब 12 बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित पांडे तारा तालाब में नहाने गई थीं। नहाने के दौरान दोनों बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। बताया गया कि बड़ी बहन ने बचाने के लिए शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद एक युवक तुरंत तालाब में कूद पड़ा। किसी तरह दोनों बच्चियों को बाहर निकाला गया। तब तक गांव के काफी लोग भी मौके पर पहुंच चुके थे。

घटनास्थल पर पहुंचना

अचेत अवस्था में दोनों बच्चियों को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खण्डासा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा हुआ है।

Voice of UP

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक खण्डासा सुरेंद्र कुमार सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिवार की स्थिति

ग्रामीणों के अनुसार बब्लू रैदास मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है। इस हादसे के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह हादसा कब हुआ?
यह हादसा शुक्रवार को हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।