नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे,एक की मौत

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

अयोध्या में ढ़ेमवा घाट पर नहाते समय दो बालक डूब गए। स्थानीय गोताखोरों ने एक किशोर का शव बरामद किया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना के बाद प्रशासन ने घाटों पर बैरिकेटिंग की मांग की है। स्थानीय नेताओं ने भी बच्चों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे,एक की मौत

सोहावल, अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरयू नदी तट ढ़ेमवा घाट पर नदी में नहाते समय दो बालक डूब गए। स्थानीय गोताखोरो की कड़ी मास्क के बाद एक किशोर का शव नदी से बरामद किया गया है। दूसरे की तलाश अभी जारी है। शनिवार को सुबह ग्राम गौरा ब्राह्नान मजरे तरसावन का पुरवा निवासी परिजनों के साथ तीन किशोर सरयू नदी तट ढ़ेमवा घाट पर नहाने गए थे। इस दौरान नहाते समय तीनों किशोर डूबने लगे। एक किशोर 11 वर्षीय आदित्य प्रजापति पुत्र अर्जुन को पिता ने बचाने का प्रयास किया। तो पिता भी डूबने लगा। जिसे वहां मौजूद स्थानीय एक ग्रामीण ने बचा लिया।

जबकि डूब रहा बालक आदित्य बच गया। इस बीच नदी में नहा रहे 12 वर्षीय शिवांश प्रजापति व 10 वर्षीय दिव्यांश गुप्ता दोनों डूब गए। जिनकी तलाश के लिए मौके पर पहुंची एसीआरएफ के साथ स्थानीय गोताखोर और एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ सदर अरविंद सोनकर,एसडीएम सोहावल सविता देवी,नायब तहसीलदार रेशु जैन,थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा पूरे दलबल के साथ घाट पर पहुंचे और खोजबीन शुरू हुई। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डूबे दिव्यांश का शव घटना स्थल से थोड़ी दूर पर बरामद हुआ। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जबकि मौके पर मौजूद पूर्व सपा प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर ने घटना को लेकर गहरा खेद व्यक्त किया और कहा कि सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर अक्सर नहाते समय बालकों के डूबने की घटनाएं बढ़ रही है। उन्होंने शाशन प्रशासन से अयोध्या, वाराणसी, हरिद्वार की गंगा नदी की तरह सोहावल क्षेत्र के तराई इलाकों में सरयू नदी घाट पर बैरिकेटिंग करवाने की मांग की है। गब्बर ने यह भी कहा कि ढ़ेमवा पुल पर से लोग नदी में कूदकर आत्महत्या कर रहे है। प्रशासन को पुल के रेलिंग पर जाली लगवाना चाहिए। जिससे नदी में कूदने की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद,सपा नेता नफीस खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।जबकि दूसरे किशोर की तलाश अभी भी जारी है। पूंछे जाने पर एसडीएम सोहावल सविता राजपूत ने बताया कि डूबे किशोर को बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास जारी है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।