बाइक टक्कर में घायल दूसरे युवक की भी इलाज के दौरान मौत

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

अयोध्या के बीकापुर में बुधवार रात को दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति, नन्द कुमार प्रजापति, की घटना के तुरंत बाद मौत हो गई। दूसरे घायल, पवन कुमार यादव, का इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी भी गुरुवार को मृत्यु हो गई। यह घटना इलाके में शोक का कारण बनी है।

बाइक टक्कर में घायल दूसरे युवक की भी इलाज के दौरान मौत

कोंछाबाजार, अयोध्या, संवाददाता । अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुधवार देर शाम अमावा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में घायल दूसरे व्यक्ति पवन कुमार यादव पुत्र राम अवतार निवासी ग्राम लक्ष्मणपुर ग्रांट की भी मौत गुरुवार को इलाज के दौरान ही गई। यह घटना में नन्द कुमार प्रजापति पुत्र जोखू लगभग 45वर्ष निवासी ग्राम पंचायत कोंछा रुचि का पुरवा बुधवार देर रात्रि ही दम तोड़ चुका था जबकि दूसरे व्यक्ति ने कुमार यादव पुत्र राम अवतार निवासी ग्राम लक्ष्मणपुर ग्रांट 21वर्ष का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में चल रहा था लेकिन हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रिफर कर दिया किन्तु हालत खराब देख पवन कुमार को दर्शन नगर से लखनऊ रिफर किया गया जहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान ही बृहस्पतिवार भोर उसकी भी मौत हो गयी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।