Ayodhya News: राम लगन की हत्या के दौरान घायल मां की भी मौत
Ayodhya News: 25 अगस्त को कन्दैला गांव में राम लगन मौर्य और उनकी मां पार्वती देवी पर बमबारी और गोलियों की बौछार की गई। इस हमले में राम लगन की मौत हो गई, जबकि पार्वती गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और अंतिम समय में उनकी भी मृत्यु हो गई। गांव में तनाव की स्थिति के कारण पुलिस ने कैंप लगाया है।

Ayodhya News: भदरसा संवाददाता। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कन्दैला गांव में बीते 25 अगस्त को मां की दवा करा कर लौट रहे राम लगन मौर्य और उनकी मां पार्वती देवी पर तीन बम 17 राउंड गोलियों की बौछार की गई थी। जिसमें राम लगन मौर्य की मौत हो गई जबकि उनकी मां पार्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिन्हें जिला अस्पताल उसके बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया था। बीती रात 21 वें दिन पार्वती देवी की मौत हो गई, जिनका लखनऊ में ही पोस्टमार्टम होगा । उसके बाद शव कन्दैला गांव आएगा। जहां से भरतकुंड पर ले जाकर अन्तिम संस्कार परिजन करेंगे।
फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है ।जिसको देखते हुए पुलिस कन्दैला गांव में कैम्प कर रही है।पूराकलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि गांव में किसी प्रकार का तनाव नहीं , लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस और पीएसी कैम्प कर रही है किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है । जो उल्लंघन करेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


