हादसों में एक युवक की मौत,शिक्षिका व बिजलीकर्मी घायल

Apr 07, 2026 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या में मंगलवार को हुए दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षिका और विद्युत कर्मी घायल हो गए। पल्सर मोटरसाइकिल सवार रामकृष्ण को लखनऊ हाईवे पर टक्कर मिली, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, एक स्कॉर्पियो ने स्कूटी और मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिसमें दो लोग घायल हुए।

हादसों में एक युवक की मौत,शिक्षिका व बिजलीकर्मी घायल

अयोध्या संवाददाता। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई,जबकि एक शिक्षिका और एक विद्युत कर्मी घायल हुआ है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि पल्सर मोटरसाइकिल सवार रायबरेली जनपद के पूरे मलाई का रहने वाला रामकृष्ण 35 वर्ष पुत्र सहदेव देर शाम लखनऊ से बस्ती की ओर जा रहा था। लखनऊ हाईवे पर कैंट थाना क्षेत्र में आरटीओ कार्यालय के पहले किसी वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। माजरा देख साहिल नामक युवक ने एंबुलेंस को फोन किया तो ईएमटी सर्वेश कुमार ने गंभीर हाल में घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। वहीं महाराजगंज थाना क्षेत्र में रसूलाबाद रोड पर एक स्कॉर्पियो वाहन ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी और फिर मोटरसाइकिल में जा भिडी। दुर्घटना में स्कूटी सवार नगर कोतवाली के अमानीगंज की रहने वाली शिक्षिका अनुराधा (49 वर्ष) पत्नी धीरेंद्र कुमार और विद्युत विभाग में हैदरगंज में तैनात अयोध्या कोतवाली के सिरसिंडा का रहने वाला प्रवेश कुमार ( 31 वर्ष) पुत्र पटेश्वरवदीन घायल हो गए। घायल शिक्षिका को उसके पति धीरेंद्र कुमार तथा विद्युत कर्मी को उसके भाई विनोद कुमार ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।