सरयू में डूबे तीन दोस्त, तलाश जारी
Ayodhya News - अयोध्या में तीन युवक जन्मदिन मनाने के बाद सरयू नदी में स्नान करते समय डूब गए। ये युवक बस्ती जिले से आए थे और उनकी उम्र 19 से 20 वर्ष के बीच है। बचे हुए साथियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका, लेकिन वे गहरे पानी में चले गए। एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम उनकी तलाश कर रही है।
अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या में सरयू नदी एक बार फिर काल बनकर सामने आई। बस्ती जिले से एक दोस्त का जन्मदिन मनाने अयोध्या आए तीन युवक सरयू नदी में स्नान के दौरान डूब गए और लापता हो गए। तीनों की आयु लगभग 19 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अभिषेक, अमित और राज गुप्ता अपने साथियों के साथ सुबह बस्ती से अयोध्या पहुंचे थे। जन्मदिन का जश्न मनाने के बाद तीनों सरयू नदी में स्नान करने उतर गए। बचे हुए साथियों ने बताया कि उन्होंने तीनों को आगे न जाने के लिए बार-बार रोका, लेकिन तीनों युवक नहीं माने और आगे बढ़ते चले गए।घटना
राम पैड़ी पम्प हाउस के सामने रेत पर हुई, जहां नदी का पानी काफी दूर तक फैला हुआ था। तीनों युवक दुर्गागंज मांझा की सीमा तक पहुंच गए और वहीं गहरे पानी में समा गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया गया। तीनों युवकों की तलाश अभी भी जारी है और अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


