Ayodhya News: टोल फायरिंग मामले में फरार तीनों आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

Ayodhya News: सोहावल में रौनाही टोल प्लाजा पर हुई फायरिंग के मामले में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए। आरोपियों ने टोल कर्मियों से विवाद के दौरान फायरिंग की थी जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Ayodhya News: टोल फायरिंग मामले में फरार तीनों आरोपी गिरफ्तार

Ayodhya News: सोहावल, संवाददाता। रौनाही टोल प्लाजा पर बीते मंगलवार की रात हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे तीनों आरोपियों को रौनाही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद करने का दावा किया है। तीनों की गिरफ्तारी रौनाही थाना क्षेत्र के फतेहपुर सरैया मोड़ के पास से की गई। 25/26 अगस्त की रात काले रंग की थार सवार लोगों का टोल कर्मियों से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान थार सवार बैरियर तोड़कर भागने लगे। इसी बीच मामले को सुलझाने पहुंचे रौनाही गांव निवासी सुफियान पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी।

गोली लगने से सुफियान गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका लखनऊ में उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई थीं। घटना के करीब 48 घंटे बाद पुलिस ने मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तीन आरोपी फरार चल रहे थे।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा सिंह उर्फ अखंड प्रताप सिंह निवासी धिरौली बाबू, थाना छावनी, बस्ती, करन सिंह उर्फ शौर्य प्रताप सिंह निवासी नेश्वर पट्टी शंकरपुर, थाना छावनी, बस्ती और श्याम सिंह उर्फ स्वप्निल सिंह निवासी बेलाड़ी, थाना नगर, बस्ती के रूप में हुई है। थाना प्रभारी रौनाही रतन शर्मा ने बताया कि टोल प्लाजा फायरिंग की घटना में फरार चल रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअयोध्याAyodhya News: टोल फायरिंग मामले में फरार तीनों आरोपी गिरफ्तार