Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsThieves Steal Goat in Broad Daylight from Sandwa Village
दिनदहाड़े कार में भरकर बकरी उठा ले गए चोर,सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

दिनदहाड़े कार में भरकर बकरी उठा ले गए चोर,सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

संक्षेप:

Ayodhya News - ग्राम संडवा में सोमवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक बकरी चुरा ली। पीड़ित मुजफ्फर हसन ने बताया कि उनकी बकरी महुआ के पेड़ के नीचे बैठी थी, जब कार में सवार चोरों ने उसे बहलाकर अपनी कार में लाद लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली है और चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Jan 05, 2026 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

मवई,संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम संडवा में सोमवार को दिनदहाड़े बेखौफ चोरों ने एक बकरी को कार पर लादकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित मुजफ्फर हसन ने बताया कि उनकी बकरी संडवा स्थित देशी शराब की दुकान के ठीक सामने महुआ के पेड़ के नीचे बैठी थी। इसी दौरान एक कार वहां आकर कुछ देर खड़ी रही। कार में सवार लोग नीचे उतरे और इधर-उधर नजर दौड़ाई। इसके बाद एक व्यक्ति ने बकरी को डबल रोटी खिलाकर बहलाया और उसे कार में बैठाकर बघेड़ी गांव की ओर निकल गए। पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि आस-पास मौजूद लोग कुछ समझ पाते,उससे पहले ही चोर भाग निकले।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मवई सुरेश कुमार पटेल ने चौकी रामदास नगर की पुलिस को मौके पर भेजा। चौकी इंचार्ज आयुष यादव,उप निरीक्षक शिव सिंह सहित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। देशी शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई,हालांकि स्पष्ट तस्वीर नहीं मिली। पुलिस अब सड़क किनारे ऑपरेशन त्रिनेत्र की ओर से लगाए गए अन्य कैमरों की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वो इस समय अयोध्या शहर में हैं,पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। -------------------