तहसील दिवस से थाना समाधान दिवस तक गूंजता रहा रास्ते का विवाद

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मरुई सहाय सिंह के मजरा डिहवा में वर्षों से चला

तहसील दिवस से थाना समाधान दिवस तक गूंजता रहा रास्ते का विवाद

बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मरुई सहाय सिंह के मजरा डिहवा में वर्षों से चला आ रहा रास्ते का विवाद मंगलवार को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। बताया जाता है कि गांव निवासी जगदीश प्रसाद यादव और प्रेम कुमार यादव के बीच रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इस संबंध में कई बार तहसील दिवस और थाना समाधान दिवस में शिकायतें भी की गई थीं, लेकिन विवाद का निस्तारण नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस प्रशासन समय रहते रास्ते के विवाद का समाधान करा देती तो यह नौबत नहीं आती। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।