Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsTeenager Shot Dead in Ayodhya Police Recover Weapon Used in Crime
अयोध्या-वीडियोग्राफी के बीच हुआ पोस्टमार्टम,देशी पिस्तौल बरामद

अयोध्या-वीडियोग्राफी के बीच हुआ पोस्टमार्टम,देशी पिस्तौल बरामद

संक्षेप:

Ayodhya News - अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में एक किशोर शनि वर्मा की गोली लगने से मौत हो गई। आरोपी अनीस यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया और वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर की मौत लीवर डैमेज के कारण हुई। आरोपी का चालान गुरुवार को अदालत में किया जाएगा।

Dec 24, 2025 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

अयोध्या संवाददाता। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार लो गोली लगने से हुई एक किशोर की मौत मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त देशी पिस्तौल बरामद कर ली है। वहीं मृतक के शव का दो डाक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया है। मामले में नामजद आरोपी का गुरुवार को चालान किया जाएगा। मंगलवार को तिहुरा उपरहार गांव में दूसरी पहर पड़ोसी मनोज वर्मा के घर में खेल रहे गांव निवासी आलोक वर्मा उर्फ शनि वर्मा (16 वर्ष ) पुत्र स्व.राम निहोर वर्मा को पड़ोस में रहने वाले अनीस यादव (20 वर्ष) ने गोली मार दी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घायल शनि वर्मा को दर्शन नगर मेडिकल कालेज पहुंचाए जाने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली थी। मेडिकल कालेज से लखनऊ रेफर किये जाने के बाद रौनाही थाना क्षेत्र में किशोर की हालत बिगड़ने के बाद सीएचसी सोहावल के डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया था। मामले में मृतक की मौसी शीला वर्मा ने अनीस यादव के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जानकारी पर जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस ने नामजद आरोपी अनीस को हिरासत में लिया था। बुधवार को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों ने सरयू किनारे अंतिम संस्कार किया। वहीं पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम से मौके पर साक्ष्य संकलन कराया है। अयोध्या कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। लीवर डैमेज होने के चलते हुई मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर की मौत लीवर डैमेज होने के कारण आई है। मृतक के शरीर से 32 बोर का बुलेट बरामद हुआ है। दरअसल अनीस यादव के असलहे से चली गोली किशोर शनि वर्मा के पेट में दाएं हिस्से में लगी थी और लीवर को डैमेज करते हुए फेफड़े के बगल से पीछे जाकर फंस गई थी। लीवर डैमेज होने के कारण अत्यधिक रक्त स्राव हुआ। अत्यधिक रक्त स्राव और शरीर में जहर फैलने के कारण उसकी मौत हो गई।