टीईटी के विरोध में शिक्षक दिल्ली रैली के लिए रवाना

Apr 03, 2026 11:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या में शिक्षकों ने टीईटी को अनिवार्य किए जाने के खिलाफ दिल्ली में आयोजित टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की रैली में भाग लिया। जिला अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी और जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह के नेतृत्व में सभी ब्लॉक के शिक्षकों का जत्था रवाना हुआ। शिक्षकों ने इस निर्णय का विरोध जताया।

टीईटी के विरोध में शिक्षक दिल्ली रैली के लिए रवाना

अयोध्या, संवाददाता। सेवारत शिक्षकों को टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से राजधानी दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए जिले से भारी संख्या में शिक्षकों ने कूच किया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय ऑडीटर जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी एवं जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह की अगुवाई में सभी ब्लॉक के शिक्षकों का जत्था रवाना हुआ। जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव के मुताबिक तहसील प्रभारी अमरेंद्र कुमार सिंह, पप्पू कुमार, संतोष द्विवेदी, संतोष वर्मा, ओपी यादव के अलावा मवई के मोहम्मद आरिफ, संजय सिंह और प्रहलाद गौतम, मया से अनुज सिंह व ओम प्रकाश, पूरा से सत्येंद्र कुमार गुप्त, संचित सिंह व राजेश कुमार, रूदौली से अविनाश पांडेय, सत्येंद्रपाल सिंह व मो. गयास, अमानीगंज से अजय सिंह, उद्धवश्याम तिवारी व प्रेमनाथ, तारून से सिकंदर सिंह, प्रवेश कुमार व सीमा सिंह, बीकापुर से अनिल सिंह, रवींद्र गौतम व विद्या यादव, मिल्कीपुर से मुकेश प्रताप सिंह,भगवती यादव, हैरिंग्टनगंज से संतोष यादव, रवींद्र वर्मा व मसौधा से महेंद्र यादव, भगौती गुप्ता व विजय शुक्ल, महानगर से अरविंद पाठक, प्राणेव रावत व चरणआधार मौर्य, सोहावल से शैलेंद्र वर्मा, समीर सिंह व जमाल अहमद के नेतृत्व में शिक्षक रैली के लिए गए हैं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।