
अयोध्या-राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की अद्वितीय भूमिका: चंद्रेश
Ayodhya News - रुदौली में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी ने शिक्षकों की भूमिका को सराहा। उन्होंने बताया कि शिक्षक ज्ञान के साथ-साथ समाज के संस्कार गढ़ने...
रुदौली, संवाददाता। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक सिर्फ ज्ञान का भंडार ही नहीं, बल्कि समाज को नई दिशा देने वाले सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। यह बातें त्रिपाठी ने लायंस क्लब की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी डॉ. निहाल रजा ने कहा कि आज के दौर में शिक्षक सिर्फ किताबी ज्ञान देने वाले नहीं हैं, बल्कि वे समाज के संस्कार गढ़ने वाले शिल्पकार हैं। संचालन आकाशवाणी एवं दूरदर्शन उद्घोषक प्रेमकांत तिवारी ने किया। कार्यक्रम में कवि कामेशमणी पाठक, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी, आशीष शर्मा, शीतला प्रसाद मिश्र, हरिशंकर शुक्ल, डॉ. भावना मिश्र, एचएन सिंह ने विचार रखे।

समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. साधना अग्रवाल, देवेंद्र चरण खरे आलोक, अनवर हुसैन, आनंद शर्मा, मोहम्मद अरशद, गया शंकर द्विवेदी व मनीराम यादव को शाल ओढ़ाक व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




