Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsTeachers Demand Exemption from TET Exam Amid Livelihood Crisis in Uttar Pradesh
टीईटी के खिलाफ जूनियर शिक्षक संघ ने भेजा ज्ञापन

टीईटी के खिलाफ जूनियर शिक्षक संघ ने भेजा ज्ञापन

संक्षेप:

Ayodhya News - प्रदेश जूनियर शिक्षक संघ ने सेवारत शिक्षकों को टीईटी परीक्षा की बाध्यता से मुक्त करने के लिए ज्ञापन भेजा है। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षामंत्री और मुख्यमंत्री को सौंपा गया है। सर्वोच्च...

Sep 16, 2025 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

अयोध्या संवाददाता। प्रदेश जूनियर शिक्षक संघ की जिला इकाई ने सोमवार को सेवारत शिक्षकों को टीईटी परीक्षा की बाध्यता से दूर रखने के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री,केंद्रीय शिक्षामंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा गया है। जिला प्रशासन के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार स्नेहिल वर्मा को सौंपे गए मांग पत्र में शिक्षक संगठन का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय ने नई शिक्षा नीति के तहत एक सितम्बर के अपने निर्णय में सेवारत शिक्षकों के लिए भी शिक्षक पात्रता परीक्षा को उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया है।आदेश के तहत सेवारत शिक्षक जिनकी सेवा पांच वर्ष से अधिक शेष है,उनको सेवा में बने रहने के लिए अधिकतम दो वर्षों में टीईटी पास करना होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जबकि उक्त मामले में प्रदेश पार्टी ही नहीं था और यहाँ किसी को नोटिस भी नहीं दी गई थी। प्रदेश में लागू एक्ट में 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को एक्ट से मुक्त रखने की बात कही गई थी। फैसले से प्रदेश के लगभग ढाई लाख शिक्षक परिवारों के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है।ऐसे में प्रदेश के सेवारत शिक्षकों को सेवा और पदोन्नति को इससे मुक्त रखा जाए। ज्ञापन जिलाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव और जिला महामंत्री अशोक कुमार जायसवाल के नेत्तृत्व में दिया गया। प्रांतीय मंत्री आदित्य नारायण मिश्र,कोषाध्यक्ष रामसागर गुप्ता,अजीत सिंह, राकेश वर्मा,हेमंत गुप्ता, अनिल,दिनेश वर्मा,परशुराम,धर्मेंद्र सिंह,मनीष रस्तोगी,विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।