
अयोध्या-शिक्षक छात्र के जीवन में प्रगति की कामना करते हैं: प्रो. राजीव
Ayodhya News - अयोध्या में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग में शिक्षक दिवस मनाया गया। सेवानिवृत शिक्षक प्रो. राजीव गौड़ ने कहा कि शिक्षक हमेशा प्रगति की कामना करते हैं।...
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग में सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक दिवस आयोजित किया गया। आयोजन एमएससी के छात्रों द्वारा किया गया। सेवानिवृत शिक्षक प्रो. राजीव गौड़ ने कहा कि शिक्षक- छात्र के जीवन में हमेशा प्रगति की कामना करता है। विभागाध्यक्ष प्रो. तुहिना वर्मा ने बताया कि राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेते हुए हम सभी को लक्ष्य प्राप्ति के लिए गुरु के मार्गदर्शन में रहना चाहिए। प्रो. शैलेंद्र कुमार ने कहा कि हम सभी पूरे जीवन हर किसी से कुछ न कुछ सीखते रहते हैं और ऐसे में जिसने हमें जीवन उपयोगी शिक्षा दी वही हमारा शिक्षक है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




