तारुन पुलिस ने 24 घण्टे में चोरी की घटना का किया खुलासा
Ayodhya News - तारुन, संवाददाता। थाना तारुन पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो

तारुन, संवाददाता। थाना तारुन पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के आभूषण, नगदी और आधार कार्ड बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पांडेय ने बताया कि पीड़ित राम भवन वर्मा रैकवार पट्टी चितावा ने मंगलवार दो जून को सूचना दी थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर लगभग 15 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण तथा अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने राकेश कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी रैकवार पट्टी थाना तारुन तथा संतोष कुमार पुत्र मनीराम निवासी अरवत थाना महाराजगंज के को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि वे चोरी का सामान बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने उनके पास से गोसाईगंज से चोरी हुई एक बाइक के साथ सोने-चांदी के आभूषण, 730 रुपये नकद तथा आधार कार्ड बरामद किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों पर पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उनके अलावा उपनिरीक्षक अरुण पटेल, कांस्टेबल मोहित कुमार, दिनेश कुमार और सोनू समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


