संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में लटकता मिला युवक का शव

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या के सीहीपुर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान रोहित चैहान के रूप में हुई है, जो रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था। उसकी पत्नी से अनबन के चलते मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में लटकता मिला युवक का शव

अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या के हैदरगंज थाना क्षेत्र के सीहीपुर ग्राम पंचायत के मजरे गोठिया दुबे का पूरा में रविवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान रोहित चैहान पुत्र बालक राम निवासी सराय मुगल थाना कोतवाली रुदौली के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार रोहित अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पांच मई को गांव आया था। शादी के बाद भी वह यहीं रुका हुआ था और उसरा चैराहे पर मजदूरी कर रहा था।

परिजनों ने बताया कि रोहित की अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए थे। रविवार की भोर में ग्रामीणों ने जंगल में युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम प्रकाश यादव की सूचना पर कोतवाल हैदरगंज के साथ उपनिरीक्षक अरुण कुमार यादव, कांस्टेबल गौरव व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । प्रभारी निरीक्षक हैदरगंज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।