किशोरी का शव कुएं में मिला कुमारगंज
Ayodhya News - अयोध्या के खंडासा थाना क्षेत्र के रेवली गांव में मंगलवार से लापता 17 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध अवस्था में कुएं में मिला। शव की पहचान निशा मौर्या के रूप में हुई। परिजन और पुलिस ने खोजबीन के दौरान शव को बरामद किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अयोध्या। मंगलवार से अपने घर से लापता एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिलने से सनसनी है। खंडासा थाना क्षेत्र के रेवली में शव दिखने की सूचना पर गांव और आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया।पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई। मिली जानकारी के मुताबिक खंडासा थाना क्षेत्र के रेवली गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध अवस्था में घर से करीब 200 मीं दूर कुएं में उतराता मिला।गुरुवार की सुबह शव मिलने पर सनसनी फैल गई। शव की शिनाखत निशा मौर्या पुत्री छोटे लाल मौर्य के रूप में हुई।
किशोरी मंगलवार को अपराह्न घर से निकली थी। तब से लगातार खोजबीन में परिजनों ने आस पास सहित रिश्तेदारियों में की। गुरुवार की सुबह खोजबीन के दौरान किशोरी का शव कुएं से बरामद हुआ। सूचना पर थाना खण्डासा पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर जाँच में जुट गयी। थाना प्रभारी सुरेन्द्र सोनकर ने घटना की पुष्टि की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


