Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsStray Cattle Crisis on Ayodhya-Raebareli Highway Rising Accidents and Administrative Failure
अयोध्या-रायबरेली राजमार्ग पर छुट्टा गोवंशो की समस्या दिन प्रतिदिन हो रही गंभीर

अयोध्या-रायबरेली राजमार्ग पर छुट्टा गोवंशो की समस्या दिन प्रतिदिन हो रही गंभीर

संक्षेप:

Ayodhya News - अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग 330 ए पर आवारा पशुओं की समस्या बढ़ती जा रही है। मऊ शिवाला से पिठला तक रात दिन पशुओं का जमावड़ा रहता है, जिससे हर महीने कई लोग दुर्घटनाओं का शिकार बनते हैं। प्रशासन...

Tue, 9 Sep 2025 11:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

अयोध्या,संवाददाता। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग 330 ए पर आवारा पशुओं की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। नगर निगम क्षेत्र स्थित मऊ शिवाला से लेकर अयोध्या-सुल्तानपुर सीमा स्थित पिठला तक दिन तो क्या रात मे भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। अक्सर राजमार्ग पर स्ट्रीट लाइटें भी बंद रहती है। इसकी वजह से हर माह एक दर्जन से अधिक लोग दुर्घटना का शिकार बन रहे हैं। बीते 2 अगस्त को अयोध्या-सुल्तानपुर सीमा पर स्थित पिठला बाजार मे मवेशी से टकरा कर एक ई-रिक्शा पलट गया था जिससे चालक घायल हो गया था। सात अगस्त को राजमार्ग स्थित मीठेगांव के पास छुट्टे मवेशियों के झुंड से एक आटो रिक्शा टकरा गया जिसमे दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दो लोगों को मामूली चोंटे आईं थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ये घटनाएं तो एक उदाहरण मात्र हैं,ऐसी घटनाएं आवारा पशुओं की वजह से आए दिन होती रहती हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जनपद सहित प्रदेश मे 7,717 गौशालाएं संचालित की जा रही हैं जिसमे 12 लाख 52 हजार गोवंश को संरक्षित किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत 1,63,452 गोवंश को पशुपालक परिवारों को सुपुर्द किया गया है। अब सवाल यह उठता है कि इतनी व्यवस्था के बाद भी कैसे इतनी बड़ी संख्या मे राजमार्ग पर छुट्टा गोवंश जमावड़ा लगाए रहते हैं। इसे प्रशासन की नाकामी कहें या लापरवाही,दुर्घटना में घायल बेगुनाह लोग ही हो रहे हैं। ----