Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsStolen Bike Found in Use After Four Years Raises Questions on Police Efficiency
चोरी गई बाइक करीब चार साल से भर रही है फर्राटा

चोरी गई बाइक करीब चार साल से भर रही है फर्राटा

संक्षेप:

Ayodhya News - पुलिस की लचर कार्यशैली के चलते चार साल पहले चोरी हुई बाइक अब सड़क पर दौड़ रही है। बाइक के मालिक को जब चालान का मैसेज मिला, तो वह हैरान रह गया। मामला तारुन थाना क्षेत्र के गौहनिया का है, जहाँ बाइक की...

Sep 14, 2025 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

तारुन,संवाददाता। पुलिस की लचर कार्य शैली से करीब चार साल पहले चोरी हुई बाइक सड़क पर फर्राटा भर रही है। पुलिस मामले मे आजतक चोरी का मुकदमा दर्ज कर महज खानापूर्ति ही कर सकी है। बाइक स्वामी के मोबाइल पर मोटरसाइकिल के चालान होने की सूचना मिलने पर स्वामी के पैरों तले जमीन खिसक गई। चोरी के बाइक का चालान चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम सभा गौहनिया का है। गांव निवासी अरुण कुमार गिरी ने बताया कि वह अपने बेटे प्रमोद के साथ 20 नवम्बर 2021 को क्षेत्र के कमला विकास नगर निवासी जयराम गिरी के यहां निमंत्रण गये हुए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसी दौरान उनकी बाइक गायब हो गई। काफी खोजबीन करनें पर कोई सुराग नही लगा। पुलिस को तहरीर दी गई,पुलिस 25 नवम्बर को अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। बीते 8 सितंबर को चोरी गई बाइक का चालान बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी चांदपुर में प्रभारी यातायात प्रवर्तन द्वारा हेलमेट न होने की दशा में एक हजार रूपये का किया गया। जिसका मैसेज उनके मोबाइल पर आने से आश्यर्च चकित हो गये। इस घटना से पुलिस की कार्यशैली की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।