कबड्डी में करमडांडा,भटौली,नौवाढाक की टीमें विजेता

कबड्डी में करमडांडा,भटौली,नौवाढाक की टीमें विजेता

संक्षेप:

Ayodhya News - अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अजीत मौर्य ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कबड्डी के जूनियर बालक और बालिका वर्ग में करमडांडा और नौवाढाक ने जीत हासिल की।...

Oct 16, 2025 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

अयोध्या,संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के न्याय पंचायत देवरिया में खेल प्रतियोगिता गुरुवार को करमडांडा खेल मैदान पर आयोजित हुई । मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजीत मौर्य ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता के कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में करमडांडा ने अरमारुपीपुर तथा बालिका वर्ग में नौवाढाक ने करमडांडा को हराकर फाइनल जीता। कबड्डी प्राथमिक बालक वर्ग में भटौली ने करमडांडा तथा बालिका वर्ग में करमडांडा ने भटौली को हराकर फाइनल जीता। प्राथमिक वर्ग के 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आकांशू प्रथम व कासिम द्वितीय,बालिका वर्ग में हनी प्रथम व मुस्कान द्वितीय रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

100 मीटर बालक वर्ग में सूरज प्रथम व आदित्य द्वितीय,बालिका वर्ग में अल्फिशा प्रथम व आंशी द्वितीय रही। 200 मी बालक वर्ग में सूरज प्रथम व मोहम्मद शोएब द्वितीय,बालिका में आंशी प्रथम व अल्पिता द्वितीय रही। जूनियर स्तर दौड़ प्रतियोगिता के 100 मीटर बालक वर्ग में श्रीप्रकाश प्रथम व आदित्य द्वितीय,बालिका वर्ग में कैकैशा प्रथम व मुस्कान द्वितीय रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में दीपक प्रथम व आदित्य द्वितीय,बालिका वर्ग में शाहीन प्रथम व स्वाति सिंह द्वितीय रही।खेल प्रतियोगिता का संचालन अजय गुप्ता तथा अध्यक्षता कमलेश कुमारी ने किया। मैच रेफरी की भूमिका खेल अनुदेशक वकार अहमद एवं ललिता कुमारी ने किया। स्कोरर की भूमिका डॉ अनिल चौरसिया ने निभाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद रहे।