मां ने बेटे की विरूद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट
Ayodhya News - भदरसा के सनेथू गांव में एक बेटे ने शराब पीकर मां को पीटकर घायल कर दिया। मां के विरोध करने पर बेटे ने डंडे से हमला किया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और घायल मां को मेडिकल के लिए...

भदरसा, संवाददाता। पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के सनेथू गांव में कलयुगी बेटे ने शराब पीकर मां को मार पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर चोटिल मां को मेडिकल के लिए भेज दिया। सनेथू गांव में धर्मेन्द्र मिश्र पुत्र चंद्रभानु मिश्र शराब पीकर आया जब मां प्रभावती मिश्रा ने विरोध किया तो बेटे ने मां को ही डण्डे से पिटाई शुरू कर दी। हल्ला मचने पर मोहल्ले के लोग दौड़े तो धर्मेन्द्र मिश्र भाग गया। पूराकलन्दर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि चोटिल माँ प्रभावती मिश्रा की तहरीर पर सगे बेटे धर्मेन्द्र मिश्रा के विरूद्ध मारपीट ,जान से मारने की धमकिशित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर चोटिल महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है |
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


