सिंधी समाज ने पुरानी परंपरा से होली मनाने की तैयारी की

Feb 28, 2026 05:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अम्बेडकरनगर में भक्त प्रहलाद सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल सागर ने बताया कि सिंधी समाज आज भी पुरानी परंपरा के साथ होली का त्योहार मनाता है। अयोध्या सिंधी समाज में होलिका दहन पर विशेष परिधान में बच्चों का नृत्य होता है, जिससे पुरानी परंपरा जीवित रहती है। समिति ने अम्बेडकरनगर सिंधी पंचायत को निमंत्रण दिया।

सिंधी समाज ने पुरानी परंपरा से होली मनाने की तैयारी की

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भक्त प्रहलाद सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल सागर ने कहा है कि देश-प्रदेश का सिंधी समाज आज भी पुरानी परंपरा के साथ होली का त्योहार मनाता है। सिंधी समाज सिंध प्रांत से चली आ रही सभी पुरानी परंपराओं से अपने सभी त्योहार मनाता है। सिंधी समाज के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश ओमी ने कहा है कि अयोध्या सिंधी समाज प्रदेश की सबसे बडे़ स्तर पर व सिंध की परम्परा से होलिका दहन करता है। इस मौके पर लगभग सौ बच्चे विशेष परिधान पहनकर सिंधी व होली के गीतों पर नृत्य कर धमाल करते हैं और पुरानी परंपरा को जीवित कर देते हैं।

इसी का निमंत्रण अम्बेडकरनगर सिंधी पंचायत को देने समिति का चार सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल संरक्षक रमेश मोटवानी, अध्यक्ष कन्हैया लाल सागर, महासचिव ओमप्रकाश ओमी व यूथ विंग के अध्यक्ष विक्रम आहूजा अयोध्या से यहां पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत के प्रमुख सदस्यों रमेश पोपटानी, सागर संगतानी, शम्भू लखमानी, ध्रुव लखमानी, हरीश अंदानी, रवि चंदानी व जितेन्द्र लखमानी को निमंत्रण सौप कर आमंत्रित किया। कमेटी की बैठक तक सीमित हैं नागरिक सुरक्षा संगठनशांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सभी 18 थानों व एक महिला थाने में नागरिक सुरक्षा एवं शांति समिति का गठन है। थाना क्षेत्र की आबादी के अनुसार ही प्रत्येक समिति में सदस्य हैं। वैसे तो ऐसी समिति पर अपने अपने क्षेत्र की कई प्रकार की जिम्मेदारियां हैं, लेकिन ज्यादातर समिति सिर्फ शांति कमेटी की बैठक तक ही सीमित हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।