रूदौली स्टेशन पर लू की तपिश में झेल रहे रेल यात्री
Ayodhya News - रुदौली में गर्मी के कारण रेल यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की छुट्टियों की वजह से ट्रेनों में भीड़ है और आरक्षित सीटें भी नहीं मिल रही हैं। रुदौली, रौजागांव और पटरंगा स्टेशनों पर पानी की कमी और गर्मी से यात्री परेशान हैं। स्टेशन प्रशासन स्थिति में सुधार का प्रयास कर रहा है।

रुदौली, संवाददाता। भीषण गर्मी में रेल यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बच्चों की छुट्टियों के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हालत यह है कि आरक्षित स्लीपर कोचों में भी यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही हैं। जबकि जनरल डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। रुदौली तहसील क्षेत्र के रुदौली रेलवे स्टेशन, रौजागांव रेलवे स्टेशन और पटरंगा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पेयजल संकट और उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। छोटे स्टेशनों पर स्थिति और भी खराब दिखाई दी। ट्रेन रुकते ही पानी की एकमात्र टोटी पर यात्रियों की भीड़ टूट पड़ती है।
यात्रियों ने बताया कि घंटों सफर के बाद भी पीने का ठंडा पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। यात्रियों को गर्मी से बचने के लिए हाथ वाले पंखे, गीले तौलिये और बोतलों का सहारा लेना पड़ रहा है। रुदौली से लखनऊ जा रहे यात्री रामकुमार पुत्तन जाहिर ने बताया कि स्टेशन पर पानी नहीं मिल रहा है। सिर्फ 20 रुपए का पानी बोतल से ही प्यास बुझाया जा रहा है। जबकि स्टेशन पर लगे हैंडपंप खराब है। वहीं पानी की टोटी से पानी टपकता है जो लोगो की प्यास नहीं बुझा पा रहा है। मशीन शोपीस बन गई है। पटरंगा स्टेशन पर यात्रियों ने शौचालय और साफ-सफाई की अव्यवस्था पर नाराजगी जताई और पानी के लिए रेल यात्री भटकते नजर आ रहे है। स्टेशन प्रशासन का कहना है कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए पानी और सफाई व्यवस्था बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


