विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने देखें उपकरणों के मॉडल
Ayodhya News - अमानीगंज में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज और देव विद्यालय में छात्रों को विज्ञान के विभिन्न उपकरणों जैसे पवन चक्की और सोलर...

अमानीगंज,संवाददाता। छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करने के लिए शुक्रवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा क्षेत्र के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज अमानीगंज और देव विद्यालय इंटर कॉलेज तरौली में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अधिकृत मां दुर्गा शिक्षा सेवा संस्थान बखरिया बस्ती ने किया। संस्था द्वारा संचालित विज्ञान बस में लगे हुए पवन चक्की, सोलर सिस्टम, कंकाल इत्यादि उपकरणों को कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं को विज्ञान अध्यापकों के निर्देशन में दिखाया गया। अध्यापकों द्वारा प्रदर्शनी से संबंधित विस्तृत जानकारी भी छात्रों को दी गई। प्रदर्शनी में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज अमानीगंज के 263 एवं देव विद्यालय इंटर कॉलेज तरौली के 515 छात्रों ने प्रतिभा किया। विज्ञान प्रदर्शनी में कोऑर्डिनेटर धीरज मिश्रा, विज्ञान अध्यापक राघवेंद्र प्रताप सिंह, उमेश प्रताप सिंह, निहारिका, भारत भूषण, सतीश चंद्र त्रिपाठी, उदय कुमार पांडे, ओमप्रकाश शुक्ला, संजय पांडे, मुल्कराज आदि शिक्षकों की सहभागिता रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।