Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsSavitri Bai Phule s Birth Anniversary Celebrated as Inspiration Day by Rahat Trust
प्रेरणा दिवस के रूप मे मनेगा सावित्री बाई फुले का जन्मदिन
Ayodhya News - राहत ट्रस्ट सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाएगा। कार्यक्रम 3 जनवरी को ग्राम बनघुसरा में होगा, जिसमें स्त्री एवं वंचितों को शिक्षित करने पर गोष्ठी होगी। 22 से 27 दिसंबर तक...
Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याSun, 29 Dec 2024 12:02 AM
तारुन। देश की प्रथम महिला शिक्षिका व समाजसेवी सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन को राहत ट्रस्ट प्रेरणा दिवस के रूप में मनायेगा। मुख्य कार्यक्रम तारुन ब्लाक क्षेत्र स्थित ट्रस्ट मुख्यालय ग्राम बनघुसरा में तीन जनवरी को आयोजित किया जायेंगा। इस मौके पर स्त्री एवं वंचितों को शिक्षित करने में सावित्रीबाई फुले एवं फातिमा शेख का योगदान विषयक गोष्ठी होगी। 22 से 27 दिसंबर के मध्य विभिन्न कॉलेजों में आयोजित निबंध लिखने वाले बच्चों को तीन जनवरी को कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी चीफ ट्रस्टी रामसनेही यादव ने दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।