नायब तहसीलदार बने सत्यम को सपाइयों ने बधाई दी

Apr 05, 2026 11:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या के सोहावल ब्लॉक के लहरापुर ग्रामसभा के प्रधान शिवाकांत तिवारी के भतीजे सत्यम तिवारी ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर नायब तहसीलदार बनने पर बधाई प्राप्त की। सपा नेता हाजी फीरोज खान गब्बार ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बताया।

नायब तहसीलदार बने सत्यम को सपाइयों ने बधाई दी

अयोध्या। सोहावल ब्लॉक के ग्रामसभा लहरापुर के प्रधान शिवाकांत तिवारी के बड़े भाई संतोष तिवारी के पुत्र सत्यम तिवारी पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करके नायब तहसीलदार बनने पर बीकापुर विधानसभा के सपा के पूर्व प्रत्यशी हाजी फीरोज खान गब्बार ने आवास पहुंचकर बधाई दी। सपा नेता ने सत्यम के चयन को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा और समर्पण से करेंगे। इस दौरान सपा नेता एजाज अहमद, प्रधान शिवाकांत तिवारी, अशोक चौधरी, रामानंद निषाद, जगजीवन पटेल, अनुभव प्रजापति, शिवम यादव, मनोज पांडेय व अन्य मौजूद रहे।

------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।