सत्संग के चौथे दिन इच्छाओं पर विजय प्राप्त करने पर हुई चर्चा

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या में एक होम स्टे पर आयोजित पांच दिवसीय सत्यधारा सतनाम सतसंग के चौथे दिन दयाल दास ने कहा कि इच्छाओं के वश में रहने वाले लोग अनंत कष्ट सहते हैं। जो व्यक्ति अपने काम, क्रोध, लोभ, मोह, और अहंकार को नियंत्रित करता है, वह सच्चे सुख और परमात्मा को प्राप्त करता है।

सत्संग के चौथे दिन इच्छाओं पर विजय प्राप्त करने पर हुई चर्चा

अयोध्या। प्राथमिक विद्यालय उसरु के सामने एक होम स्टे में रामचरित मानस पर आयोजित पांच दिवसीय सत्यधारा सतनाम सतसंग के चौथे दिन दयाल दास ने कहा कि सारा संसार इच्छा रुपी स्त्री के वश में है। इच्छाओं के वशीभूत होकर अपनी इच्छा पूरी करने के लिए अनंत कष्ट सहता व परेशान रहता है। जबकि जो व्यक्ति काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार को नियंत्रित कर अपनी इच्छाओं पर विजय प्राप्त कर लेता है, वह सर्वदा के लिए सुखी हो जाता है व परमात्मा को प्राप्त कर लेता है। मौके पर हरीश मौर्या, डा. भरतलाल यादव, जगदेव मौर्या, रमाकांत शुक्ला मौजूद रहे। -------

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।