
अयोध्या-सरयू नहर कालोनी के आवासों व बाउंड्रीवाल का होगा जीर्णोद्धार
Ayodhya News - सरयू नहर कालोनी के आवासों का जीर्णोद्धार होगा। शासन ने 5.17 करोड़ रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति दी है। 70 लाख रुपये कार्य शुरू करने के लिए अवमुक्त किए गए हैं। सिंचाई विभाग ने मरम्मत की विस्तृत कार्ययोजना बनाई थी। राज्यपाल ने 1 करोड़ रुपये आवास मरम्मत और बाउंड्रीवाल के लिए स्वीकृत किए हैं।
अयोध्या संवाददाता। सिविल लाइन क्षेत्र स्थित सरयू नहर कालोनी के आवासों का जीर्णोद्धार होगा। साथ ही कालोनी की जर्जर बाउंड्रीवाल की मरम्मत और निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने विभाग के प्रस्ताव को मंजूर किया है। परियोजना पर शासन ने कुल पांच करोड़ 17 लाख 55 हजार रूपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही कार्य शुरू कराने के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 70 लाख रूपये अवमुक्त किया है। इस बाबत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव राजीव कुमार वत्स ने विभाग के प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष के माध्यम से सरयू परियोजना प्रथम के मुख्य अभियंता को पत्र भेज जानकारी दी है।
सरयू परियोजना प्रथम के मुख्य अभियंता कार्यालय की ओर से सिविल लाइन क्षेत्र स्थित सरयू नहर कालोनी के विभिन्न प्रकार के आवासों टाइप एक,टाइप दो टाइप तीन और टाइप चार के आवासों के मरम्मत की विस्तृत कार्ययोजना बनाकर लागत का मूल्यांकन करवा प्रस्ताव मुख्यालय के माध्यम से शासन को भेजवाया था। साथ ही सरयू कालोनी के वाउण्ड्रीवाल की मररम्मत के लिए भी प्रस्ताव भेजवाया था। विभाग के प्रस्ताव पर लखनऊ मुख्यालय स्थित प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय ने 28 नवंबर को इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शासन को भेजवाया था। सरयू परियोजना प्रथम के मुख्य अभियंता को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि परियोजनाओं को मंजूरी के साथ राज्यपाल ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में आवासों की मरम्मत के लिए एक करोड़ रुपया स्वीकृत किया है और कार्य शुरू कराने के लिए 30 लाख तथा कालोनी की बाउंड्रीवाल की मरम्मत के लिए वित्तीय वर्ष में एक करोड़ रूपये स्वीकृत करते हुए 40 लाख रूपये आवंटित किये जाने की संस्तुति प्रदान की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




