Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsRudauili Ram Leela Dramatic Portrayal of Ram s Exile and Dasharath s Death
राम वनगमन व दशरथ मरण मंचन ने दर्शकों का मन मोहा

राम वनगमन व दशरथ मरण मंचन ने दर्शकों का मन मोहा

संक्षेप:

Ayodhya News - रुदौली, संवाददाता। रुदौली में राम वनगमन व दशरथ मरण मंचन ने दर्शकों का मन मोहा

Oct 08, 2024 11:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

रुदौली, संवाददाता। रुदौली में चल रही श्री रामलीला समिति की ओर से रामलीला के पांचवे दिन राम वनगमन एवं दशरथ मरण का मंचन किया गया। मंचन ने दर्शकों का मन मोह लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पहले दृश्य में राजा दशरथ एक दिन दर्पण में अपने कुछ सफेद बालों को देख लेते है तथा गुरु वशिष्ठ से परामर्श करने के बाद अयोध्या का राज सिंहासन राम को सौंपने का निर्णय लेते है। अयोध्या में उत्सव जैसा माहौल हो जाता है। कैकई ने राजा दशरथ से राम के लिए बनवास और भरत को राज गद्दी का वरदान मांगा। रघुकुल की रीति को निभाते हुए राजा दशरथ रानी कैकेयी को वरदान दिया। माता की आज्ञा को मानते हुए भगवान श्री राम, माता जानकी और लक्ष्मण वन गमन के लिए निकल जाते हैं l इसके अलावा दशरथ मरण का मंचन हुआ। रामलीला में तुषार गर्ग ने सुमंत, अक्षत चौरसिया ने कौशल्या, राज सोनी ने सुमित्रा, संजय विश्वकर्मा ने निषाद राज एवं मंथरा व केवट के अभिनय में राजकुमार ने जीवंत अभिनय किया l