संगठित होकर देश के उत्थान के लिए कार्य करने की है आवश्यकता: चंपत राय

Jan 14, 2026 05:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

Ayodhya News - रुदौली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता संपत राय ने कहा कि देश की स्वतंत्रता से पहले संघ का कार्य शुरू हुआ था। उन्होंने समाज में बुराइयों को चुनौती मानते हुए संस्कृति और धरोहर को सहेजने की आवश्यकता पर बल दिया।

संगठित होकर देश के उत्थान के लिए कार्य करने की है आवश्यकता: चंपत राय

रुदौली,संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विचार देश की स्वतंत्रता से पूर्व ही कार्य कर रहा था। विपरीत परिस्थितियों में भी इसके स्वयंसेवकों ने स्वदेश प्रेम के अनूठे उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेते हुए देश के उत्थान के लिए हम सबको संगठित होकर सक्रियता से कार्य करने की आवश्यकता है। हमें अपनी जड़ों को मजबूत रखना है सदैव उससे स्वयं को संबद्ध रखना है। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भूलने से हम कमजोर हो सकते हैं। भारत भूमि को अपनी मां मानकर एक पुत्र भाव से हम सबको कार्य करना होगा। यह बातें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष संपत राय ने रुदौली के एक लॉन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता कही।

इन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विचार संगठन की स्थापना से पूर्व ही विभिन्न रूपों में कार्य करता रहा है। आज हम सबको भारत माता की जय के लिए कटिबद्ध रहना है। समाज में आ रही बुराइयों को भी चुनौतियों के तौर पर लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे हमारी जड़ें कमजोर हो जाएंगी। हमें अपनी धरोहर को सुरक्षित रखते हुए आगे बढ़ना है। हमें भारत को प्रगति पर ले जाना है। भारत को नुकसान पहुंचाने वाली शक्तियां कभी भारत माता की संतान कही जाने का हक नहीं रखती। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या के बावन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण दास ने कहा कि हिंदू जनमानस को सक्रियता के साथ देश के विकास में भागीदारी करनी हमें अपने पूर्वजों,महापुरुषों,धार्मिक ग्रंथो के विचारों के साथ आने वाली पीढ़ी को भारत के लिए तैयार करना है। इससे पहले मुख्य अतिथि वैदेही शरण दास,मुख्य वक्ता चंपत राय व विधायक रामचंद्र यादव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र यादव ने चंपत राय,महंत वैदेही वल्लभ शरण दास,महंत सत्य भारती महादेव दयानंद,महंत सुग्रीव दास,महंत लवली का पुष्प गुच्छ अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता,पदाधिकारी,विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;