
चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों रुपए का माल उड़ाया, विरोध करने पर बोला हमला
Ayodhya News - रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। एक घर से 20 हजार रुपये नगद और एक लाख रुपये के जेवर चुराए गए। दूसरे घर में लोग जाग गए, जिससे चोर भाग गए। एक चौकीदार को चोर ने लोहे की राड से घायल कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
रायबरेली।बछरावां थाना क्षेत्र के सेहगों पश्चिमगांव में बीती रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। एक घर से लगभग बीस हजार की नगदी सहित एक लाख रुपए कीमत के जेवर पार कर दिए। दो अन्य घरों में लोगों के जागने के कारण चोर भाग खड़े हुए।चोरों ने इस दौरान एक व्यक्ति के सिर पर लोहे की राड से हमला बोलकर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। चोरों ने सबसे पहले कपिल कुमार पुत्र विजय बहादुर के के घर पर धावा बोला । पीड़ित कपिल कुमार के मुताबिक घर में नीचे किसी की भी मौजूद नहीं था।

सभी लोग घर के छत पर बने कमरों में सो रहे थे । चोरों ने घर मे नीचे मौजूद कमरों के अंदर रखा लगभग 20 हजार रुपए नगद एवं सोने चांदी का सामान सहित एक लाख रुपए से अधिक का माल पार कर दिया। चोरो ने उक्त घटना को अंजाम देने के बाद प्रमोद चौधरी पुत्र बृजकिशोर के घर में घुसे । प्रमोद के मुताबिक चोरों ने उनके घर के कई कमरों के कुंडी और ताले काट डाले और घर के अंदर रखी घड़ी उठा ले गए।जिस कमरे में नगदी व अन्य जेवरात का सामान रखा हुआ था उसमें घर के ही लोग सो रहे थे जिस कारण चोर वापस लौट गए। पीड़ितों के अनुसार चोर इसके बाद अशोक कुमार पुत्र श्यामलाल के घर पहुंचे और वहां के छह ताले तोड़ दिए और ग्रिल को भी काट दिया। अशोक के घर में चौकीदारी कर रहे फूलचंद पुत्र वासुदेव को जब खटपट की आवाज सुनाई दी तो वह टॉर्च लेकर घर के पीछे की तरफ गये उसने टॉर्च की रोशनी के साथ आवाज लगाना शुरू इसी दौरान एक चोर ने अपने हाथ में मौजूद लोहे की राड से फूलचंद के ऊपर हमला कर दिया। जिससे उनके सिर पर चोट आ गई। फूलचंद की चीख पुकार सुनकर घर के लोग तथा ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। शोर सुनकर चोर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची। इस बारे में चौकी इंचार्ज सचिन शर्मा ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र चोरों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




