
एक क्रय केंद्र पर हो रही दो के धान की तौल
Ayodhya News - सोहावल तहसील क्षेत्र में किसानों से धान की खरीददारी के लिए आधा दर्जन सरकारी केंद्र खोले गए हैं। जुबेरगंज सब्जी मंडी में दो क्रय केंद्रों की खरीद एक ही स्थान पर की जा रही है, जिसके कारण धान खुले आसमान के नीचे रखा गया है। व्यापारियों से सब्जी हटाने के लिए कहा गया है ताकि धान को सुरक्षित रखा जा सके।
सोहावल,संवाददाता। तहसील क्षेत्र में किसानों से धान की खरीददारी के लिए आधा दर्जन सरकारी धान खरीद केंद्र खोला गया है,लेकिन हाईवे किनारे जुबेरगंज पशु बाजार के पास सब्जी मंडी में जगह और स्थल के अभाव में एक ही सेंटर पर दो क्रय केंद्रों की धान खरीद की जा रही है। जुबेरगंज स्थित सब्जी मंडी में विपणन शाखा की ओर से सोहावल धान क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। यहीं पर जिस पर जुबेरगंज धान क्रय केंद्र से जुड़े किसानों के धान की भी खरीद की जा रही है। चार नवंबर से शुरू धान तौल में पंद्रह हजार कुंतल लक्ष्य के सापेक्ष सोमवार तक आठ किसानों से लगभग साढ़े तीन सौ कुंतल धान की खरीद हो चुकी है।

तौल क्रय केंद्र पर पहुंचकर स्थित का जायजा लेने पर पता चला कि सब्जी मंडी में संचालित केंद्र पर तौला गया धान खुले आसमान के नीचे रखा गया है। विपणन निरीक्षक मनोज वर्मा ने बताया कि सोहावल क्रय केंद्र पर ही जुबेरगंज क्रय केंद्र की भी तौल की जा रही है। उन्होंने बताया कि धान डंप स्थल पर सब्जी के व्यापारियों ने कब्जा कर रखा है। जिसके कारण खरीदे गए धान को खुले आसमान के नीचे रखना पड़ रहा है। व्यापारियों को अपनी सब्जी आलू,प्याज हटाने को कहा गया है। तौल कर रखे गए धान को सुरक्षित रखने के लिए पन्नी की व्यवस्था की गई है। आधा दर्जन किसानों के खाते में बेचे गए धान का पैसा भेजा गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


