Ayodhya News: अयोध्या 18
Ayodhya News: सेवानिवृत्त सैनिकों को किया गया सम्मानितबेनिगददोपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह फोटो 5 तारून सम्मानित किये गए पूर्व सैनिक के साथ मुख्य अतिथितारुन,संवाददाता। क्षेत्र की ग्राम सभा बेनिगददोपुर में...

Ayodhya News: सेवानिवृत्त सैनिकों को किया गया सम्मानित बेनिगददोपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोहफोटो 5 तारून सम्मानित किये गए पूर्व सैनिक के साथ मुख्य अतिथितारुन,संवाददाता। क्षेत्र की ग्राम सभा बेनिगददोपुर में मंगलवार को सेवानिवृत्त सैनिकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान करीब एक दर्जन पूर्व सैनिकों को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ‘खब्बू’ ने अंगवस्त्र , माल्यार्पण कर और प्रभु श्रीराम का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर पूर्व सैनिकों के चेहरे खिल उठे।मुख्य अतिथि ने कहा कि देश की सुरक्षा में सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। सैनिकों ने सीमा पर रहकर देश की रक्षा की और उनके त्याग व सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
उन्होंने समारोह में मौजूद सैनिकों और कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया। आयोजक ग्राम प्रधान एवं पूर्व सैनिक सुरेश सिंह कक्कू ने कहा कि पूर्व सैनिकों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायी है। भाजपा आईटी जिला प्रभारी प्रवेश मिश्रा और पूर्व सैनिक विनोद सिंह ने समारोह की जानकारी दी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बीकापुर दिनेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष पतिराज वर्मा, राघवेंद्र पांडेय, पवन तिवारी, राजेश तिवारी, ग्राम प्रधान रामचंदर यादव, राममोहन भारती, केदार तिवारी समेत अन्य नागरिक मौजूद रहे।


