रामधाम स्टेशन पर मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Ayodhya News - रामधाम स्टेशन पर एक पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खानाबदोश है और राजस्थान का निवासी है। घटना के बाद स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। परिवार दर्शन के बाद लौटते समय बच्ची को खो गया था, जब आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

अयोध्या, संवाददाता। रामधाम स्टेशन पर मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी को रेलवे पुलिस जीआरपी ने शुक्रवार को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी युवक खानाबदोशी है और भीख मांग कर जीवन यापन करता है, जबकि उसका घर राजस्थान में है। अब घटना के बाद से ही हाईटेक रेलवे स्टेशन की अत्याधुनिक सुरक्षा को लेकर प्रश्न चिन्ह लगने लगा है। बता दें कि बीते 10 तारीख को प्रयागराज से अयोध्या दर्शन करने के लिए एक परिवार प्रयागराज से आया था। दर्शन पूजन कर वह वापस घर जाने के लिए दूसरे दिन स्टेशन पर पहुंचे लेकिन ट्रेन का समय अधिक होने पर वह प्लेटफार्म पर बने कोनकोर्स में सो गए।
11 तारीख की सुबह लगभग 3:45 बजे मां-बाप को पता चला कि उसके बगल सोई हुई पांच वर्ष की बेटी लापता है। ढूढ़ेने पर देखे की एक युवक मासूम के शरीर पर गलत तरीके से हाथ फेर रहा था। वह चिल्लाए लेकिन तब तक उसने बच्ची के होंठ और नाक पर दांत से काट लिया था। बुधवार को केस दर्ज हुआ और गुरुवार को हिंदुस्तान अखबार में खबर छपते ही आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। अयोध्या कैंट के प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रकाश सिंह ने बताया आरोपी प्रीतम सिंह पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम कुड़ी मोटपुर थाना कबाई जिला बारा राजस्थान को स्टेशन के पूर्वी छोर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


