भीषण गर्मी में विधायक ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं
Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
Ayodhya News - रुदौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र यादव ने रविवार को जनसुनवाई की। उन्होंने डाक बंगला परिसर और मां कामख्या धाम गेस्ट हाउस में जनता की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान कई लोग मौजूद थे।

रौजागांव। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के डाक बंगला परिसर और मां कामख्या धाम गेस्ट हाउस में विधायक रामचंद्र यादव ने रविवार को जनसुनवाई की। तपिश भरी गर्मी में विधायक ने जनता दरबार लगाया और समस्याओं का निराकरण कराया। सुबह से विधायक ने जनता की समस्याओं को सुना और तहसील परिसर पहुंचकर निदान कराया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस दौरान सुरेश कुमार, दिनेश यादव, शनि मिश्र, मंशाराम रावत, विनोद कुमार, उमेश्वर प्रताप सिंह, विकास मिश्र व अन्य मौजूद रहे। -----
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


