प्रधानाचार्य की पिटाई का दर्ज हुआ मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

तारुन में पीएमकेवी वाई के संचालक सुधीर कुमार पांडेय ने डायमण्ड इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम मूर्ति पटेल की लात घूसों से पिटाई की। प्रधानाचार्य ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें पैसे देने के लिए धमकाया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रधानाचार्य की पिटाई का दर्ज हुआ मुकदमा

तारुन। पीएमकेवी वाई के दबंग संचालक द्वारा डायमण्ड इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की लात घूसों से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने संचालक के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया है। पीड़ित प्रधानाचार्य राम मूर्ति पटेल ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि आरोपी ग्राम पंचायत नरायनपुर निवासी सुधीर कुमार पांडेय प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत युवाओं को प्रशिक्षण देते है। उन्होंने आठ बैचों में युवाओं का प्रशिक्षण कराया, जिसमें उनका 11 लाख रुपये खर्च हुआ। लेकिन आरोपी ने पैसे की मांग करने पर तारुन लालगंज के बीच पुलिया के पास रोक कर गाली गलौज देते हुए लात घुसो से उनकी पिटाई कर दिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।