51 बटुक ब्राह्मणों द्वारा स्वास्ति वाचन, हवन-पूजन का होगाआयोजन

Apr 05, 2026 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर तैयारियां तेज हो गई हैं। 6 अप्रैल को पार्टी कार्यालय में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ होगा। 51 बटुक ब्राह्मणों द्वारा स्वास्ति वाचन और हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को पार्टी ध्वज लगाने और सेल्फी पोस्ट करने का निर्देश दिया गया है।

51 बटुक ब्राह्मणों द्वारा स्वास्ति वाचन, हवन-पूजन का होगाआयोजन

अयोध्या, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस छह अप्रैल को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय सहादतगंज में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 51 बटुक ब्राह्मणों द्वारा स्वास्ति वाचन कराया जाएगा तथा विश्व कल्याण के निमित्त हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही बस अड्डा स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, नगर निगम परिसर स्थित दीनदयाल उपाध्याय तथा जिला पंचायत कार्यालय स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। महानगर अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों पर पार्टी ध्वज लगाने और सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का भी निर्देश दिया गया है।तैयारियों

को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी कार्यालय सहादतगंज में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्थापना दिवस हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और आत्ममंथन का अवसर है। यह दिन हमें संगठन की विचारधारा, सेवा और समर्पण की भावना को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। बैठक में महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, तिलकराम मौर्य, कृष्ण कुमार पाण्डेय ‘खुन्नू’, मुकेश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें जनपद के सभी सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति में जनसंघ कालीन एवं पुराने सभी बरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा-------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।