Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsPreparations for Ram Temple Flag Hoisting Ceremony in Ayodhya Intensify
दिव्य धाम में राम: राम मंदिर के शिखर पर फहराने वाले ध्वज के कपड़े का हो रहा परीक्षण

दिव्य धाम में राम: राम मंदिर के शिखर पर फहराने वाले ध्वज के कपड़े का हो रहा परीक्षण

संक्षेप:

Ayodhya News - अयोध्या में राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी 25 नवंबर को ध्वजारोहण करेंगे, जिसके लिए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। समारोह के लिए 2000 कमरे...

Oct 25, 2025 05:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

अयोध्या,संवाददाता। राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां गति पकड़ चुकी है। एक तरफ निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने की जद्दोजहद चल रही है और अधिकांश कामों का निर्माण अंतिम चरण में है। तो दूसरी ओर समारोह के आयोजन से सम्बन्धित तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम तय होने के बाद मंदिर निर्माण एजेंसी एलएण्डटी शिखर पर ध्वज को सरलता से चढ़ाने और उतारने का पूर्वाभ्यास कर रही है। इस कार्य में आने वाली तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए विशेषज्ञों की भी सहायता ले रही है। उसी कड़ी में शिखर पर फहराए जाने वाले ध्वज के कपड़े की गुणवत्ता व आंधी-तूफान के साथ हवाओं के थपेड़ों के सहन क्षमता का परीक्षण कराया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा अनिल मिश्र ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि परीक्षण का कार्य ध्वज की डिजाइन करने वाली एजेंसी की ओर से कराया जा रहा है। बताया गया कि इसकी रिपोर्ट भवन-निर्माण समिति की 28 अक्तूबर से होने वाली बैठक में प्रस्तुत की जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर कपड़े के निर्धारण पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा मिश्र ने बताया कि राम मंदिर में आयोजित ध्वजारोहण समारोह के पहले 21 अक्तूबर से ही अनुष्ठान शुरू हो जाएगा और अंतिम दिन 25 नवम्बर को पूर्वाह्न 11 -12 के मध्य निर्धारित मुहूर्त में प्रधानमंत्री मोदी ध्वजारोहण करेंगे। इसके चलते सुरक्षा मानकों को देखते हुए सभी अतिथियों को प्रातः 8 बजे से 10 बजे के मध्य आकर अपना स्थान ग्रहण कर लेने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल श्रीराम जन्मभूमि परिसर में छह हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। इन कुर्सियों को व्यवस्थित ढंग से लगाने का डेमो भी तीर्थ क्षेत्र पदाधिकारियों ने देखा और सहमति दे दी है। अतिथियों के लिए दो हजार कमरे आरक्षित, अस्थाई टेंट सिटी भी बनेगी: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा अनिल मिश्र ने बताया कि ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित अतिथियों के लिए शहर में सुविधाजनक दो हजार कमरों को अलग-अलग गेस्ट हाउस में आरक्षित कर लिया गया है। इसके अलावा अस्थाई टेंट सिटी का भी निर्माण कराया जाएगा। बताया गया कि यहां आमंत्रित अतिथियों से सम्पर्क करके उनके आधार कार्ड नंबर एकत्र किए जा रहे हैं। इसके आधार पर निमंत्रण पत्र के साथ अलग-अलग व्यक्तियों का पास भी निर्गत किया जाएगा जिसके कारण हाई सिक्योरिटी जोन में कोई अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश न हो। बताया गया कि सभी आमंत्रित अतिथियों को उनके निमंत्रण पत्र के साथ पास उनके मोबाइल पर पीडीएफ फाइल में प्रेषित कर दी जाएगी जिससे किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े। ---