
शंखध्वनि व स्वास्तिवाचन से होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
Ayodhya News - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के 12 जनवरी को अयोध्या धाम में आगमन को लेकर स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। महानगर में विधायक और अध्यक्षों की अगुवाई में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्वागत के दौरान शंखध्वनि, मानव श्रृंखला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।
अयोध्या, संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अयोध्या धाम में 12 जनवरी को प्रथम आगमन को लेकर स्वागत की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। महानगर की सीमा सहादतगंज पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अगुवाई में स्वागत किया जाएगा। निषादराज चौराहे पर पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत शंखध्वनि और 501 बटुक ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन के बीच किया जाएगा। मार्ग की दोनों पटरियों पर 501 मीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर पुष्पवर्षा की जाएगी। बस स्टेशन स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के समक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय ‘बादल’ के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
यहां अवधी लोकसंगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया जाएगा। जिले की सीमा रामसनेही घाट पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक रामचन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह एवं जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में किया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार, बैनर-पोस्टर और पुष्पवर्षा की तैयारियां की जा रही हैं। स्वागत की तैयारियों को लेकर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कई स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, हरभजन गौड, अमल गुप्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष के 12 जनवरी को अयोध्या प्रथम आगमन के अवसर पर रुदौली के कुढ़ा सादात में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव,भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष खुन्नू पांडे ने कुढ़ा सादात स्थित अम्बेडकर पार्क में प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




