Power Outage Strikes 20 000 Consumers in Ayodhya 8-Hour Blackout Causes Disruption 33 केवी भूमिगत केबल में आई फाल्ट, आठ घंटे गुल रही बिजली, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsPower Outage Strikes 20 000 Consumers in Ayodhya 8-Hour Blackout Causes Disruption

33 केवी भूमिगत केबल में आई फाल्ट, आठ घंटे गुल रही बिजली

Ayodhya News - अयोध्या के चौक विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लगभग 20 हजार उपभोक्ताओं को शुक्रवार को 8 घंटे तक बिजली नहीं मिली। सुबह 7 बजे फाल्ट के कारण बिजली गुल हुई और अपराह्न 3 बजे आई। इस दौरान पानी की टंकियां खाली हो...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याSat, 20 Sep 2025 01:46 AM
share Share
Follow Us on
33 केवी भूमिगत केबल में आई फाल्ट, आठ घंटे गुल रही बिजली

अयोध्या संवाददाता। चौक विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 20 हजार उपभोक्ता शुक्रवार को बिजली के लिए तरस गए। सुबह सात बजे गुल हुई बिजली अपराह्न करीब तीन बजे आई। इस दौरान घरों में पानी के टैंकर खाली हो गए। करीब आठ घंटे तक बिजली गुल रहने से जहां लोगों के इनवर्टर की बैटरी डिस्चार्ज हो गई। वहीं बिजली पर निर्भर कारोबार पूरी तरह से चौपट रहा जिससे दुकानदारी को भारी नुकसान सहना पड़ा। सुबह करीब सवा सात बजे 33 केवी भूमिगत केबल में अज्ञात जगह फाल्ट आ गई जिससे चौक विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने सोचा कि कुछ देर बाद आ ही जाएगी।

लेकिन उमस भरी गर्मी में जब एक घंटे बिजली नहीं आई तो चौक बिजली उपकेन्द्र का फोन बजने लगा। लोग जानना चाहते थे कि बिजली कब तक आएगी। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता नरेश जायसवाल ने सुबह नौ बजे बताया कि 33 केवी भूमिगत केबल में कही फाल्ट आ गई है। फाल्ट ढूंढी जा रही है जैसे ही फाल्ट मिलेगी उसे ठीक कराकर सप्लाई चालू कराएंगे। लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी बिजली नहीं आई तो घरों में भोजन पकाने और नहाने धोने तक के लिए पानी नहीं बचा थल । पानी की टंकियां खाली हो गई थी। हर आदमी गर्मी से बेहाल हो रहा था। इनवर्टर की बैटरी भी दगा दे चुकी थी। लोग अपने मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पाए थे l खास तौर से महिलाओं और बुजुर्गों तथा मरीजों को पंखे की हवा न मिलने से बेचैनी बढ़ती जा रही थी। दोपहर दो बजे जब अधिशासी अभियंता मनीष चौबे से पूछा गया कि बिजली कब तक आ जाएगी तो उन्होंने बताया कि फाल्ट अभी नहीं मिली है। फिलहाल निर्मोचन घाट से चौक को जोड़कर सप्लाई चालू करा रहे हैं। अपराह्न करीब तीन बजे चौक उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।