भाइयों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंचे दरोगा पर हमला, पीआरवी वाहन का तोड़ा शीशा, जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

Apr 06, 2026 11:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में दो भाइयों के बीच विवाद को सुलझाने पहुंचे उपनिरीक्षक अमरेंद्र कुमार पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी रविंद्र यादव ने न केवल उपनिरीक्षक पर हमला किया बल्कि पीआरवी वाहन का शीशा भी तोड़ दिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

भाइयों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंचे दरोगा पर हमला, पीआरवी वाहन का तोड़ा शीशा, जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

भदरसा (अयोध्या), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अबनपुर सरोहा गांव के मजरे तिवारी का पुरवा में दो भाइयों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंचे थाने के दरोगा पर हमला कर दिया गया। मौके पर खड़े पीआरवी वाहन का अगला शीशा भी तोड़ दिया गया। इस मामले में पीड़ित उपनिरीक्षक ने जानलेवा हमले, अभद्रता और तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दरअसल, गांव में दो सगे भाइयों के बीच आपसी विवाद चल रहा था। एक भाई सुरेंद्र यादव ने यूपी 112 पर फोन कर सूचना दी कि उसका सगा भाई रविंद्र यादव उर्फ करिया उसे और माताजी को मार रहा है।

घटना की सूचना पर पीआरवी दस्ता मौके पर पहुंचा तो रविंद्र यादव दस्ते के पुलिस कर्मियों से भी विवाद करने लगा। मामले की खबर थाने को दी गई तो उपनिरीक्षक अमरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उपनिरीक्षक अमरेंद्र से भी पहले नोंकझोंक की गई और फिर उन पर हमला बोल दिया गया।उपनिरीक्षक अमरेंद्र ने रविंद्र यादव उर्फ करिया के विरुद्ध जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उल्लेखनीय है कि आरोपी रविंद्र यादव उर्फ करिया के खिलाफ कैंट थाना क्षेत्र में हुए जानलेवा हमले के मामले में भी पहले नामजद रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। इस प्रकरण में पीड़ित सुरेंद्र यादव ने भी अपने सगे भाई रविंद्र यादव उर्फ करिया के विरुद्ध जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में अलग से रिपोर्ट दर्ज कराई है।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि विवाद की सूचना पर पहुंचे पीआरवी दस्ते के कर्मियों से अभद्रता की खबर पर दारोगा अमरेंद्र कुमार मौके पर गए, जहां उनके साथ भी अभद्रता की गई और पीआरवी वाहन में तोड़फोड़ की गई। अलग-अलग मिली शिकायतों के आधार पर रविंद्र यादव उर्फ करिया के विरुद्ध जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।