प्रॉपर्टी में निवेश पर मुनाफे के नाम पर ठगे 57.56 लाख

Apr 07, 2026 05:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या में एक व्यक्ति संतोष मौर्या ने 57 लाख 56 हजार रुपये की ठगी का शिकार हुआ। उसे एक भूखंड में निवेश करने का झांसा दिया गया था, जिसकी कीमत ढाई करोड़ बताई गई थी। जब उसने पैसे मांगे, तो आरोपी धमकी देने लगे। पुलिस ने मुख्य न्याययिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर मामला दर्ज किया है।

प्रॉपर्टी में निवेश पर मुनाफे के नाम पर ठगे 57.56 लाख

अयोध्या संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक भूखंड की ढाई करोड़ कीमत बता प्लाटिंग के नाम पर निवेश करवा मोटा मुनाफा कमवाने के नाम पर हुई 57 लाख 56 हजार रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह रिपोर्ट मुख्य न्याययिक मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी और कूटरचना तथा धमकी की धारा में दर्ज हुई है। शिकायत में पीड़ित मूल रूप से गोंडा जनपद के तरबगंज थाना क्षेत्र स्थित धोधेपुर निवासी दिव्यांग संतोष मौर्या पुत्र राम किशोर का कहना है वह नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्श नगर कालोनी में रहता है और यहीं पर जलपान की दुकान चलाता है।

राज किशोर शुक्ला निवासी बड़ी देवकाली,शैलेन्द्र पाठक उर्फ कल्लू,धर्मेन्द्र पाठक उर्फ लल्लू निवासीगण देवकाली,राघवराम शुक्ला निवासी बीकापुर,वेद पाण्डेय उर्फ पप्पू निवासी सनेयू और सुधांशु पाण्डेय निवासी अश्वनीपुरम कालोनी का उसकी दुकान पर आनाजाना था। 13 मार्च 2023 को उसको देवकाली क्षेत्र स्थित एक भूखंड दिखाया गया और इसकी कीमत लगभग ढाई करोड़ बताते हुए प्लाटिंग में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया गया। जिसके कारण उसने अपने मित्रों शशांक मिश्रा,इन्द्र देव पाण्डेय,सुजीत विक्रम सिंह और राम कुमार यादव के सहयोग से नकद,बैंक खाते में और डिमांड ड्राफ्ट के रूप में कुल 57 लाख 56 हजार रुपये का भगुतान किया। इसके बाद 13 सितंबर 23 को सुधांशु पाण्डेय ने खुद को भूस्वामी बता रजिस्ट्री आफिस में पंजीकृत अनुबंध किया। बाद में उसको धोखाधड़ी व फर्जीवाड़े की जानकारी हुई तो पूछताछ करने पहुंचा और रकम वापस करने को कहा। इस पर विपक्षीगण ने धमकाना शुरू कर दिया और जख्म वापस करने से इंकार कर दिया। इन लोगों के खिलाफ इसी तरह के कई मामले दर्ज हैं। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना कराई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।