अभी गिरफ्त में नहीं आया दारोगा पर हमले का मुख्य आरोपी

Apr 08, 2026 05:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या संवाददाता। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अबनपुर सरोहा गांव के मजरे तिवारी का

अभी गिरफ्त में नहीं आया दारोगा पर हमले का मुख्य आरोपी

अयोध्या संवाददाता। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अबनपुर सरोहा गांव के मजरे तिवारी का पुरवा, बनके गांव में शनिवार की देर रात विवाद की खबर पर पहुंचे पीआरवी दस्ते के उपनिरीक्षक और अन्य पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पूराकलंदर पुलिस के साथ कैंट थाना पुलिस को उसकी तलाश है। 18 मार्च को कैंट थाना क्षेत्र में हुई जानलेवा हमले की घटना में विवेचना के दौरान इसका नाम प्रकाश में आया था।सगे भाई सुरेंद्र यादव और रविंद्र यादव उर्फ़ करिया के बीच जमीन की खरीद-फरोख्त में बकाये को लेकर हुए विवाद में सुरेंद्र यादव की ओर से यूपी 112 को फोन कर रविंद्र यादव की ओर से नशे में घर में तोड़फोड़ की शिकायत की गई थी।

सूचना पर मौके पर पहुंचे पीआरवी दस्ता के उपनिरीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह और अन्य से विवाद हुआ था और उपनिरीक्षक ने जमीन पर गिराने और लाठी-डंडे से पिटाई का आरोप लगा था। मामले में उपनिरीक्षक ने पूराकलंदर थाने में रविंद्र यादव के साथ उसके भाई राजू यादव तथा राजेश यादव व राकेश यादव व चार-पांच अन्य के खिलाफ बलवा,सरकारी कार्य में बाधा,लोक सेवक पर जानलेवा हमला,गाली-गलौच आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि कैंट थाने के जानलेवा हमले के मामले में वांछित रविंद्र को पकड़ने के दौरान हमला किया गया और उसको मौके से भगा दिया गया। मामले में रविंद्र के भाई सुरेंद्र यादव ने भी उसके खिलाफ चाकू से जानलेवा हमला और घर के सामान व बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ और भतीजी चांदनी व मां इंद्रावती की पिटाई की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।मछली खाने के बाद हुआ था विवादकैंट थाने में दर्ज जानलेवा हमले का मामला भी नशे में हुए विवाद से जुड़ा है। मशीनिया पलिया शाहबदी निवासी दलित राजकुमार के रायबरेली हाइवे स्थित दुकान पर मछली खाने के बाद विवाद हुआ था। 13 मार्च को हुए इस विवाद में 18 मार्च को पहाड़गंज निवासी अनुज यादव, रामनगर निवासी प्रखर श्रीवास्तव व नाका चुंगी निवासी अजय यादव समेत चार-पांच अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट आदि में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें रविंद्र यादव का नाम प्रकाश में आया था। कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह का कहना है कि विवेचना के दौरान रविंद्र का नाम प्रकाश में आया था। उसकी तलाश कराई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।