PM s Mann Ki Baat Program Broadcast Across 400 Booths in Ayodhya सभी बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री के मन की बात, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsPM s Mann Ki Baat Program Broadcast Across 400 Booths in Ayodhya

सभी बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री के मन की बात

Ayodhya News - अयोध्या में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 116वां संस्करण सभी 400 बूथों पर सुना गया। भाजपा नेताओं और महापौर ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम में भाग लिया। विजय प्रताप सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याSun, 29 Dec 2024 11:23 PM
share Share
Follow Us on
सभी बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री के मन की बात

अयोध्या, संवाददाता। महानगर के सभी 400 बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 116 वें संस्करण को सुना गया। राठहवेली बूथ संख्या 139 पर क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व अन्य भाजपा नेताओं ने मन की बात को सुना। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने तीन कलश तिवारी मंदिर में, मणिरामदास छावनी वार्ड में पार्षद अनुज दास, अंकित त्रिपाठी, विनोद जायसवाल, रवि शर्मा के साथ, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने विद्याकुण्ड स्थित अपने आवास पर कार्यक्रम को सामूहिक रुप से सुना। महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से समाज सेवा में लगे सामान्य व्यक्ति से बने विशिष्ट व्यक्तियों की चर्चा पीएम करते हैं। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने सभी वर्गो के उत्थान की दिशा में कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से काम किया है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मन की बात एक सारगर्भित कार्यक्रम है जिसमें युवा, महिला, किसान और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति की चर्चा होती है। कार्यक्रम को तिलक राम मौर्य, शैलेंद्र कोरी, शक्ति सिंह, शशि प्रताप सिंह, स्वप्निल श्रीवास्तव, मुकेश तिवारी, वैश्य विनोद जायसवाल, अरुण श्रीवास्तव, ज्ञानेश्वर चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, अभय सिंह, चन्दन कसेरा, आशीष सोनी, कमल गुप्ता, एकता भटनागर, स्मिता तिवारी, पूजा रावत, सुनीता उपाध्याय, सीमा श्रीवास्तव, अशफाक हुसैन जिया, विवेक सिंह मोनू, जीशान खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सुना।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।