उप शिक्षा सेवा चयन आयोग की प्रवक्ता परीक्षाएं शांतिपूर्ण जारी, 50 फीसदी परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Ayodhya News - अयोध्या में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा प्रवक्ता पद की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। पहले दिन 5000 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया, लेकिन 51% छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार संजय पाठक ने किया, जिसमें किसी गड़बड़ी का पता नहीं चला।
अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रवक्ता पद की परीक्षाएं जनपद अयोध्या में दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से 12 केदो पर आयोजित हो रही है। 12 परीक्षा केदो पर 5000 से अधिक विद्यार्थी प्रथम पाली में पंजीकृत थे जिसमें से 51 फ़ीसदी परिक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली के परीक्षा सुभाष 9:00 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित हुई। वहीं परीक्षा के पर्यवेक्षक हाई कोर्ट इलाहाबाद के रजिस्ट्रार संजय पाठक ने भी सह जिला विद्यालय निरीक्षक अवनीश कुमार पांडे के साथ चार परीक्षा केदो का स्थल निरीक्षण किया। पर्यवेक्षक श्री पाठक द्वारा शहर की सब दिन सीताराम बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और साकेत महाविद्यालय परिसर में बनाए गए तीन परीक्षा केंद्र के अलावा जैन समाज इंटर कॉलेज दिगंबरपुर सोहावल का निरीक्षण किया।
पर्यवेक्षक ने बताया कि किसी भी केंद्र पर परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। परीक्षा केंद्र के प्रवेश स्थल पर भी परीक्षार्थियों की तलाशी दी गई फिर प्रवेश लिया गया। इसके अलावा परीक्षा केदो पर नामित एजेंसी के कर्मचारी को डिजिटल सिग्नेचर आदि के बारे में आवश्यक विषय निर्देश दिए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवक्ता पद की परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में 5144 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 49.29 प्रतिशत 2535 परीक्षार्थी उपस्थित और 5,0.71 प्रतिशत.2609 परीक्षार्यों ने परीक्षा में प्रतिभाग नहीं किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


