ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1.73 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - बीकापुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने मो. गुलजार से 1.73 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर पहले 5000 रुपये और फिर 1,68,000 रुपये की मांग की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1.73 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

बीकापुर, संवाददाता। जनपद में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने एक युवक से करीब 1.73 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित मो. गुलजार के मोबाइल पर 30 अक्टूबर 2025 को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें खुद को “न्यू वेल्थ मैनेजमेंट एंड एनटी कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए ऑनलाइन ट्रेडिंग बिजनेस में निवेश का झांसा दिया गया। आरोपी ने 5000 रुपये सदस्यता शुल्क जमा कर ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया। झांसे में आकर पीड़ित ने बताए गए बैंक खाते में 5000 रुपये जमा कर दिए।

इसके बाद 17 नवंबर 2025 को फिर कॉल कर बताया गया कि 10 लाख रुपये के मुनाफे को प्राप्त करने के लिए 1,68,000 रुपये ‘पार्टनरशिप सिक्योरिटी’ के रूप में जमा करने होंगे। लालच में आकर पीड़ित ने यह रकम भी आरोपियों के खाते में जमा कर दी। रकम जमा करने के बाद आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया, मोबाइल लिंक गायब हो गया और पीड़ित की आईडी ब्लॉक कर दी गई। तब जाकर उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने पहले साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई और बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजा। लेकिन कार्रवाई न होने पर पुनः तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर टीम बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।